लखनऊ। एलएसजी की टीम ने आईपीएल से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम ने बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट अकादमी के मैदान पर यूपी 20 लीग की टीम काशी रूद्रा के साथ अभ्यास मैच खेला। एलएसजी की टीम ने पहले बल्लेबाजी की।
एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने दोनों टीमों के लिए बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट लगाए। अर्शिन कुलकर्णी और शहबाज अहमद ने भी आक्रामक पारी खेली। गेंदबाजी में मयंक यादव, दिग्वेश राठी, शहबाज, अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद काशी रूद्रा की ओर से ऋषभ पंत, मुकुल चौधरी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। शुभम व अभिषेक भी आक्रामक अंदाज में नजर आए। मो. शमी, आवेश खान और मोहसिन ने अपनी स्विंग और बाउंसर से बल्लेबाजों से कठिन सवाल पूछे।
खिलाड़ियों को चीयर करने पहुंचे नन्हे खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों को खेलते देख अकादमी के नन्हें क्रिकेटर भी चीयर करने पहुंचे। कुछ खिलाड़ियों ने बच्चों को आटोग्राफ भी दिए और फोटोज खिंचवाई।
-
कल से आएंगे ओवरसीज खिलाड़ी
टीम प्रबंधन के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के सभी भारतीय खिलाड़ी पहले ही टीम से जुड़ चुके हैं, शुक्रवार से ओवरसीज खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो जाएगा। जल्द ही निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, हसरंगा और जोश इंग्लिस समेत सभी खिलाड़ी टीम से जुड़ जाएंगे। इसके बाद तैयारियों को और तेज किया जाएगा।
अभ्यास मैच में खेलते एलएसजी के खिलाड़ी
अभ्यास मैच में खेलते एलएसजी के खिलाड़ी