फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलपीएल का ट्रायल पूरा, अब नीलामी की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जनवरी माह में प्रस्तावित है। इसमें करीब 500 क्रिकेटर नीलामी प्रक्रिया से गुजरेंगे। एलपीएल का पहला संस्करण मार्च माह में लखनऊ में आयोजित किए जाने की संभावना है। शहर के स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड में अयोजित ट्रायल में 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा का आंकलन पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं सीएएल की चयन समिति के चेयरमैन ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आरिश आलम और अभिनव दीक्षित की निगरानी में किया गया। वहीं ट्रायल के दोरान सभी छह फ्रेंचाइजियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी टीम के लिए खिलाड़ियों की पहचान की।

ट्रायल को लेकर क्वैड स्पोर्ट्स के सीईओ आकाश उपाध्याय ने कहा कि खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में क्रिकेटर इसमें शामिल हुए। उम्मीद है कि मार्च में एलपीएल का पहला संस्करण सफल रहेगा और जल्द ही नीलामी का कार्यक्रम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें