तेल कंपनियों द्वारा हर माह की अंतिम तिथि को होने वाली रेट रिवीजन बैठक में घरेलू एलपीजी सिलेंडर को 3.50 से 6 रुपया तक सस्ता करने के साथ पेट्रोल व डीजल की वर्तमान बिक्री दर में कोई बदलाव न कर राहत दी है।
विज्ञापन
कीमत में हुई कमी के बाद घरेलू एलपीजी का 14 किग्रा भार का सिलेंडर अब 549 की जगह 545.50 रुपया में और 19 किग्रा का व्यावसायिक सिलेंडर 1092.50 की जगह 1086.50 रुपया में शुक्रवार से मिलेगा।