तेल कंपनियों ने मासिक रेट रिवीजन के बाद विभिन्न श्रेणी के एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 32 रुपये से लेकर 156 रुपये तक की कटौती की है।
14.2 किग्रा वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 92 रुपये की कमी की गई है। अब इसके लिए 762.50 रुपये की जगह 670.50 रुपये ही चुकाने होंगे।
दाम में कटौती के बाद अब ग्राहकों के खाते में 224.73 रुपये की सब्सिडी पहुंचेगी। वहीं 5 किग्रा का छोटा सिलेंडर 32 रुपये सस्ता हुआ है।
अब इसके लिए 277 की जगह 245 रुपये चुकाने होंगे। 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में 156 रुपये की कमी की गई है। अब यह सिलेंडर 1459.50 के बजाय 1303.50 रुपये में मिलेगा।