फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के भाइयों ने अधमरा कर रेल ट्रैक पर फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाकेमें शनिवार को प्रेमिका से मिलनेे गए विकास नगर निवासी सुजीत को प्रेमिका के भाइयों ने पीटकर रेल ट्रैक पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची मां ने पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर प्रेमिका के तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुजीत की मां लज्जावती की तहरीर मिली है। लज्जावती ने बताया, सुजीत अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इस दौरान उन दोनों को प्रेमिका के भाइयों ने देख लिया। सुजीत जब तक वहां से निकल पाता, तब तक तीनों भाई मनोज, लवकुश और राजकुमार ने सुजीत को जमकर पीट दिया। इसके बाद अधमरी हालत में रेल ट्रैक पर फेंक कर चले गए। कुछ देर बाद सुजीत की मां को पता चला तो उन्होंने पुलिस की मदद से सुजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें