लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिषनगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों की लॉटरी चार, पांच और छह नवंबर को होगी। दोनों योजनाओं के 4500 भूखंडों के लिए 35 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी होगी।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों आवासीय योजनाओं में पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। इसके बाद तीन दिन का समय बढ़ाया गया, जो मंगलवार को पूरा हो चुका है। अब लॉटरी की डालने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी।