लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से सौमित्र विहार योजना में भूखंडों के आवंटन के लिए लाॅटरी 17 जुलाई को अवध शिल्पग्राम में होगी। आवास आयुक्त ने बताया कि दोपहर 12 बजे से लाॅटरी शुरू होगी। सौमित्र विहार योजना में 230 भूखंडों के सापेक्ष कुल 119 भूखंड किसानों के बीच आवंटित करने के लिए लाॅटरी का आयोजन किया गया है।