फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रधानमंत्री आवास के 407 फ्लैटों की लॉटरी 14 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को एलडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के 407 फ्लैटों का लॉटरी से आवंटित करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। उधर, शुक्रवार को पार्क व्यू और ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट के 75 फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से किया गया। एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के जो फ्लैट आवंटित किए जाएंगे, उनमें से 200 बसंतकुंज योजना के सेक्टर-एन और 207 शारदा नगर विस्तार योजना में हैं। उन्होंने बताया कि बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के सामने पार्क व्यू अपार्टमेंट बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

g
इसमें थ्री बीएचके प्लस स्टडी श्रेणी के 24 और थ्री बीएचके श्रेणी के 39 फ्लैटों का शुक्रवार को लॉटरी से आवंटन किया गया। इसके साथ ही ऐशबाग में मिल रोड पर बनने वाले ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 12 फ्लैट आवंटित किए गए। उन्होंने बताया कि लॉटरी की पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चैनल पर सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें