तीज फीस्टा में मस्ती करती महिलाएं।
लखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने बुधवार को निरालानगर के होटल में आयोजित तीज फीस्टा में जमकर मस्ती की। नृत्य, गायन, लकी ड्रॉ और देखो, समझो और दाम बताओ जैसे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 60 वर्ष से अधिक उम्र की सदस्यों को पौधे भेंट किए गए। उत्सव में मोनिका बंसल, आभा अग्रवाल, स्मिता आदि थीं। (संवाद)