अवध लेडीज क्लब के कार्यक्रम में नृत्य करतीं महिलाएं।
लखनऊ। 20 विक्रमादित्य मार्ग स्थित अवध लेडीज क्लब में बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत नृत्य, गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुमन शर्मा, रीता श्रीवास्तव, वीना सक्सेना, अंजली सिंह और मधू श्रीवास्तव ने गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। मधु, अमिता, प्रतिमा, सुमन और पूनम की राधा-कृष्ण पर आधारित प्रस्तुति ने मन मोह लिया। मौके पर सचिव मनोरमा मिश्रा, रेखा अग्रवाल, पदमा गिडवानी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)