फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती से उड़ी नींद

Thu, 23 May 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में लोकसभा का मतदान होने के बाद बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। मंगलवार रात दो बार में साढ़े तीन घंटे की कटौती की गई। रात में बिजली कटने से पांच लाख उपभोक्ता अंधेरे में रहे। गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। अघोषित कटौती से लोगाें में नाराजगी रही।
विज्ञापन


जिले में साढ़े पांच लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें शहर को पहले से ही 24 घंटे बिजली मिल रही थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का शेड्यूल था। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता मार्च महीने में लगी थी। इसके बाद से ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही थी।
20 मई को मतदान होने के बाद अघोषित कटौती शुरू हो गई। मंगलवार की रात कई चरणों में बिजली गुल की गई। रात में बिजली काटे जाने से लोगों की नींद उड़ी रही। उपभोक्ता रामसिंह, जगन्नाथ पांडेय, अशोक त्रिवेदी ने बताया कि मौजूदा समय भीषण गर्मी पड़ रही है। मतदान के पहले तक दिन-रात बिजली मिल रही थी। इससे लोगों को राहत थी। अब कटौती शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आरएन सरोज ने बताया कि लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है। मंगलवार को 21.30 घंटे बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें