फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार्तिक मास में दीपदान से ही प्रसन्न हो जाते हैं श्रीकृष्ण

Fri, 24 Oct 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
श्रीश्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर समिति की ओर से वृंदावन कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दीपदान
विज्ञापन
लखनऊ। श्रीश्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर समिति की ओर से वृंदावन कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दीपदान कार्यक्रम हुआ। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी ने अपार्टमेंट वासियों को कार्तिक मास की महिमा बताई। कहा कि यह माह भगवान कृष्ण को सबसे प्रिय है। इस माह में सिर्फ एक दीपक अर्पित करके ही उन्हें खुश किया जा सकता है। साथ ही, जो व्यक्ति रात्रि जागरण करता है और तुलसी वन की रक्षा करता है वह आध्यात्मिक शरीर प्राप्त करता है। इस अवसर पर भक्तों ने दीपदान किया। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।

श्रीश्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर समिति की ओर से वृंदावन कॉलोनी में बृहस्पतिवार को दीपदान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें