फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया ठगी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की गई। बदमाशों में एक महिला भी शामिल थी। बुजुर्ग महिला को आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाकर लूटपाट की गई। महिला का पति घर पहुंचा तो उसे कमरे से बाहर निकाला। इस दौरान महिला घायल भी हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज नहीं किया। उसने इस मामले को ठगी बताते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

हरदोई रोड के दुबग्गा स्थित सितारा कॉलोनी में फैजुल हसन का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी व बेटा के अलावा मां सुरैया, पिता अनवारुल हसन रहते हैं। फैजुल के मुताबिक, सोमवार को वह पत्नी व बेटे के साथ बाहर गए थे। पिता-मां घर पर थे। दोपहर करीब 12.30 बजे पिता नाई की दुकान पर चले गए। इसी बीच तीन बदमाश घर के अंदर घुस आए जिसमें एक महिला भी थी।
बोले, चाचा कहां हैं... फिर घर में घुस गए
बदमाशों ने सुरैया से पूछा कि चाचा कहां हैं, उनसे मिलना है। इतनी बात कहते ही बदमाश घर के अंदर दाखिल हो गए। अंदर पहुंचकर सुरैया को कमरे में बंधक बना लिया। उनसे नकदी व जेवरात के बारे में पूछताछ की। विरोध करने पर पीटा। बदमाशों ने हर कमरे की तलाशी ली। फैजुल के मुताबिक, बदमाशों ने घर में रखा ढाई लाख रुपये नकद व तीन लाख के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने सुरैया को कमरे में बंद कर दिया। वहीं अंदर से मुख्य द्वार भी बंद कर दिया। दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गये। जब अनवारुल वापस आये तो दरवाजा बंद था। इसे देखकर वह परेशान हो गए।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा तो कमरे में पत्नी बंधक थी। बेटे को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फैजुल के मुताबिक, एसीपी एसएम कासिम आबिदी व इंस्पेक्टर प्रमेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि दो दिन के अंदर वारदात का खुलासा हो जाएगा। वहीं एडीसीपी दक्षिणी सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ ठगी हुई है। उनकी तहरीर पर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें