फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लुटेरों ने ऑटो से घर लौट रही शक्ति भवन की अनुभाग अफसर के पर्स पर मारा झपट्टा, और ले उड़े

Wed, 24 Apr 2019 03:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
घायल कुसुम - फोटो : amar ujala

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार शाम पति के साथ ऑटो से घर लौट रही शक्ति भवन की अनुभाग अधिकारी के पर्स पर झपट्टा मारा। पर्स मजबूती से पकड़े महिला छीनाझपटी में चलते ऑटो से सड़क पर जा गिरी। बद्धी टूटते ही लुटेरे पर्स लेकर भाग निकले।



पति ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक, शक्ति भवन के पंचम तल स्थित औद्योगिक संबंध-17 में अनुभाग अधिकारी कुसुम कुमारी रोजाना की तरह मंगलवार शाम हजरतगंज से पति प्यारेलाल के साथ ऑटो से आशियाना के सेक्टर-आई स्थित घर जा रही थीं।

प्यारेलाल हजरतगंज में एक निजी बीमा कंपनी में सहायक प्रबंधक हैं। ऑटो बंगला बाजार से आशियाना की तरफ मुड़ा था कि पकरी पुल से सौ मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाश आ धमके। पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने कुसुम के पर्स पर झपट्टा मारा।


पर्स मजबूती से पकड़े कुसुम ने पीछे खिसक कर लुटेरे से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने तेज झटका मारा और कुसुम चलते ऑटो से सड़क पर जा गिरीं। इस दौरान पर्स की बद्धी टूट गई। लुटेरों की बाइक लड़खड़ाई, लेकिन वह पर्स लूटकर भाग निकले।

विज्ञापन

पर्स में रुपये समेत था ये अन्य जरूरी सामान

कुसुम के हाथों पर लगी चोट - फोटो : amar ujala
ऑटो में सवार प्यारेलाल की चीख पर चालक ने ब्रेक लगाया। इस बीच आसपास के लोग दौड़े। लुटेरों के दुस्साहस से सहम गए। प्यारेलाल ने मुंह के बल गिरने से घायल कुसुम को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने एक टीम को आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर लुटेरों और उनकी बाइक को चिह्नित करने के आदेश दिए। घायल कुसुम ने बताया कि पर्स में 25 सौ रुपये, आधार कार्ड, ड्यूटी कार्ड, घर व ऑफिस की चाबियां व कुछ जरूरी दस्तावेज थे।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें