फैजाबाद में बेखौफ लुटेरों ने सर्राफ और उसके ड्राइवर को घायल करके लाखों की लूट को अंजाम दिया। घटना सुचित्तागंज हाईवे की है। पीड़ित रुदौली से स्विफ्ट कार से घर फैज़ाबाद लौट रहे थे। बदमाश कैश और चांदी लूटकर भाग गए।
जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली के मुकेरी टोला ठठरहिया के रहने वाले हरीश कौशल अपनी कार से रुदौली से लौट रहे थे।
कार उनका ड्राइवर चला रहा था। वे जैसे ही सत्तीचौरा के गोडवा के पास उनकी गाड़ी को बोलेरो सवार 4 बदमाशों ने ओवरटेक करके रोका। इसके बाद 2 बदमाश उतरे और गाड़ी का शीशा खोलने के लिए कहने लगे। ऐसा न करने पर बदमाशों ने कांच तोड़ दिया और एक बदमाश ने हरीश को चाकू और दूसरे ने ड्राइवर वीरेंद्र को गोली मार दी।
हरीश के बाएं कंधे में चाकू मारा और ड्राइवर के बाएं पैर में गोली लगी है। एसओ रौनाही केके गुप्ता के मुताबिक लूटने वाले बदमाशों की संख्या चार थी। बदमा 15 हजार नगद तथा साढ़े 3 किलो चांदी लूटकर ले गए हैं। हरीश ने घटना के पीछे अपने बहनोई गोंडा निवासी आशीष कौशल, आशीष के भाई आशुतोष कौशल और आशीष के बहनोई हरी किशन का हाथ होने का शक जताया है। पुलिस छानबीन कर रही है।