आलमबाग इलाके में ऑटो के बगल से निकले बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। रेनू के शोर मचाने पर कुछ राहगीरों ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकले। सेमिनार में हिस्सा लेने के बाद स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों को लूटपाट की जानकारी दी।
रेनू ने पुलिस को बताया कि वह बाइक का नंबर नहीं देख पाईं। सिर्फ इतना पता है कि बदमाशों ने हेलमेट पहना था। पुलिस के मुताबिक, विदेशी होने के चलते रेनू घटनास्थल की सही जानकारी नहीं दे पाई हैं। बदमाशों की तलाश के लिए इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे है।
रेनू के मुताबिक, पर्स में उनका पासपोर्ट और वीजा भी था। जिसके बिना वह वापस बांग्लादेश नहीं जा सकती हैं। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक, मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। शिक्षिका ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन में अस्थायी पासपोर्ट व वीजा के लिए संपर्क किया है।