फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: फ्लोरमिल संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए, पुलिस बोली- लूट की बात फर्जी

Wed, 01 Jan 2025 12:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के जगदीशपुर में बाइक सवार बदमाशों ने फ्लोर मिल संचालक से साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लूट के आरोपी को फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन
घटना का पीड़ित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में पत्नी संग जगदीशपुर से रात कार से घर जा रहे फ्लोर मिल संचालक से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जगदीशपुर इलाके के पूरे रिसाल मिश्र मजरे कचनावं गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्र फ्लोर मिल संचालक हैं। मंगलवार देर पैसा एकत्र कर पत्नी संग कार से वापस घर जा रहे थे। देर रात गांव से पहले नहर के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कार रोकवाई। कार रुकते ही बदमाशों ने दंपति को बाहर निकला।

फ्लोरमिल संचालक की पत्नी के पास मौजूद साढ़े नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा भी लिया था। सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार सुबह तक पीड़ित ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर फोर्स गई थी। लूट का आरोप फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें