फैजाबाद में बुधवार देर रात रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर बदमाशों ने जमकर उत्पात किया। बदमाशों की संख्या करीब 8 थी। उन्होंने लूटपाट की और घरवालों को बेरहमी से पीटा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
राकेश कुमार सिंह
- फोटो : amar ujala
कोतवाली थानाक्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के पीछे रहने वाले रिटायर्ड फौजी राकेश कुमार सिंह (38) के घर बुधवार रात करीब 1 बजे गेट से कूदकर आठ बदमाश घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
3 of 4
सत्यावती
- फोटो : amar ujala
इन बदमाशों ने एक-एक करके तीन दरवाजे तोड़े और घर में घुस गए। बदमाशों ने असलहे, सरिया और लाठी-डंडे ले रखे थे। घर में घुसने के लिए पथराव और तोड़फोड शुरू कर दिया। राकेश ने विरोध किया तो सरिया से सिर और हाथ पर वार किया। फौजी की मां की कान की बाली नोच ली उनका जबड़ा टूट गया और सिर पर भी चोट है। बदमाश गहने-जेवर सहित घर पर खड़ी रेंजर साइकिल तक ले गए।
राकेश के पुत्र शुभांगम सिंह (16) का सिर फटा है और हाथ टूटा है। फौजी की माता सत्यावती (56) के कान से बाली नोंची गई है, जबड़ा टूटा है, सिर पर चोट है। पत्नी सुमन सिंह (36) के गले और चेहरे पर चोट है।