बदमाशों ने पयागीपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के सेल्समैन से असलहे के बल पर 50 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही सीओ सिटी के साथ ही नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिले की सीमाओं की घेराबंदी कर संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर पुलिस चौकी के ठीक सामने पटरी पर सुनीता सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। सुनीता की दुकान के ठीक बगल में विजय जायसवाल की बीयर और देसी शराब की दुकान है। सुनीता की दुकान पर संजय पांडेय सेल्समैन है, जबकि विजय की बीयर शॉप पर संतोष जायसवाल व देसी शराब की दुकान पर रोशन सेल्समैन हैं।