फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लंबे समय तक मोबाइल देखने से आंख ही नहीं, दिल पर भी पड़ता है असर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार लंबे समय तक मोबाइल देखने की आदत सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं, दिल की सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकती है। यह जानकारी शुक्रवार को लोहिया संस्थान के विशेषज्ञों ने एक राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दी।
विज्ञापन


संस्थान के प्रेक्षागृह में सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ फिजिकल एक्टिविटी एंड हेल्थ की ओर से आयोजित सम्मेलन में डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि मोबाइल के इस्तेमाल की एक सीमा तय करना जरूरी है। हर 30 से 40 मिनट में ब्रेक लें, थोड़ा टहलें या स्ट्रेचिंग करें और सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल से दूरी बना लें। नियमित योग, साइकिलिंग या अन्य व्यायाम करने से वजन नियंत्रित रहता है और ब्लड प्रेशर व कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहते हैं।
डॉ. आशीष ने बताया कि दुबला-पतला होना ही तंदुरुस्ती का पैमाना नहीं है। मांसपेशियों की कमजोरी से डायबिटीज, बीपी और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का खतरा बढ़ता है। ऐसे में भोजन में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के साथ नियमित कसरत जरूरी है।
विज्ञापन


डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने कहा कि शारीरिक श्रम करने वालों की संख्या अभी कम है, खासकर महिलाओं में व्यायाम की कमी अधिक देखी जा रही है। कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन और शारीरिक निष्क्रियता के कारण थायराइड, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने रोजाना करीब 12 हजार कदम चलने, नमक कम खाने और प्रोटीन युक्त भोजन लेने की सलाह दी।

विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार रील या वीडियो देखने से लोग लंबे समय तक बैठे रहते हैं, जिससे मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं बढ़ती हैं, जो सीधे दिल की बीमारियों से जुड़ी हैं। पर्याप्त 7 से 8 घंटे की नींद, नशे से दूरी और सक्रिय दिनचर्या दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें