फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में सिपाहियों की अवैध वसूली से सीएम योगी नाराज, होगा तबादला

Tue, 20 Nov 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लंबे समय से जमे सिपाहियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि ऐसे पुलिस कर्मियों को चिह्नित किया जाए जो लंबे समय से पश्चिमी यूपी में जमे हुए हैं और अवैध कामों में लिप्त हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दूर पूर्वांचल, बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन


रविवार देर रात गृह विभाग की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भी मुख्यमंत्री ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके बाद डीजीपी मुख्यालय ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची बना रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पश्चिमी यूपी में कई सिपाही निर्धारित अवधि से अधिक समय से तैनात हैं। इन सिपाहियों के बारे में मुख्यमंत्री को इनपुट मिला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें