फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: गर्मी से बचने के लिए मतदान स्थलों में ओआरएस और मेडिकल किट, किए गए प्रबंध

Thu, 30 May 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान स्थलों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इन केंद्रों में ठंडा पानी, शौचालय और दिव्यांग व वृद्धों के लिए व्हीलचेयर व कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


पोलिंग स्टेशन परिसर में मतदाताओं की कतार तक छाया के इंतजाम किए गए हैं। लू से बचाव के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर पैरामेडिक्स व आशा कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने कहा कि आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को अलग-अलग स्थानों पर रखा गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आसानी से मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर भेजा जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने मतदान कार्मिक और मतदाताओं को सलाह दी है कि तेज धूप से बचाव के लिए टोपी, छाता एवं सर को ढ़कने के लिए सफेद सूती गमछा या अन्य कोई कपड़ा रखें। समय-समय पर सादा पानी, नींबू पानी या ओआरएस का प्रयोग करें। तेज धूप निकलने से पहले ही मतदाता अधिक संख्या में मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें