फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: यूपी में जितने मतदाता बढ़े, उस हिसाब से नहीं हुआ मतदान, गिर गया मतदान प्रतिशत

Mon, 03 Jun 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में 2019 के मुकाबले 15 लाख 02 हजार 385 ज्यादा मतदाताओं ने वोट किया फिर भी मतदान प्रतिशत गिर गया। 2024 में 2019 के मुकाबले 82 लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में इस बार प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ, वोट डालने वालों की संख्या भी बढ़ी, लेकिन इसके बाद भी मतदान प्रतिशत नीचे ही रहा। इसका कारण यह रहा कि जिस अनुपात में मतदाता बढ़े उसके मुकाबले मतदान नहीं हुआ।

विज्ञापन


चुनाव आयोग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 2019 में 14,58,58,557 मतदाता थे। वहीं 2024 में यह संख्या 82,45,113 बढ़कर 15,41,03,670 हो गई। वहीं 2019 के मुकाबले 2024 में 15,02,385 मतदाताओं ने अधिक वोट किया। इसके बावजूद इस चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में 2.19 प्रतिशत कम वोट पड़े। यानि मतदाताओं की संख्या तो 82,45,113 बढ़ी, लेकिन पिछली बार के मुकाबले सिर्फ 15,02,385 अधिक मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2019 में 8,62,20,643 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, जबकि 2024 में 8,77,23,028 मतदाताओं ने वोट डाले।

ये भी पढ़ें - यूपी में 81 जगहों पर होगी मतगणना, तैयारियों को लेकर डीजीपी बोले- मतदान की तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण होगी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है', लोकसभा चुनाव परिणाम पर बोले अखिलेश यादव
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि 2019 के मुकाबले 2024 में ट्रांसजेंडरों के मतदान में 463 की वृद्धि दर्ज की गई। यूपी में 2019 में 7775 ट्रांसजेंडर मतदाता दर्ज थे, जोकि इस बार घटकर 6628 रह गए। यानी, ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 1147 कम होने के बावजूद इस बार उनका मत प्रतिशत बढ़ गया।

1,59,640 लोगों ने पोस्टल बैलट से दिया वोट
रिणवा ने बताया कि यूपी में लोकसभा चुनाव में 1,59,640 मतदाताओं ने पोस्टल बैलट से वोट दिया। इनमें 30,647 मतदाता 85 वर्ष से अधिक, दिव्यांग और आवश्यक सेवाओं के लिए बनाई गई एब्सेंटी श्रेणी के थे। जबकि 1,28,993 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी थे। इसके अलावा 2,99,471 सर्विस मतदाता हैं, जोकि आर्म्ड फोर्स से संबंधित होते हैं। इनमें से 1,14,549 पोस्टल बैलट (ईटीपीबीएस) वापस आ गए हैं। इस श्रेणी के जितने बैलट 4 जून की सुबह 8 बजे तक वापस आएंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें