फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा प्रवक्ता बोले - भाजपा से नाराज जनता ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को दिया वोट

Sat, 20 Apr 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा ने मतदान के पहले चरण में अधिकारियों पर भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। सपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता ने भाजपा के खिलाफ सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट दिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को हुए पहले चरण के मतदान में जनता ने भाजपा के कुशासन के प्रति अपना आक्रोश दिखाते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया है। भाजपा की झूठ और लूट से जनता दुखी और क्षुब्ध है। इंडिया गठबंधन में पीडीए- पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक को अपना भविष्य दिख रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले की तरह सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मतदान में व्यवधान डालने की कोशिशें कीं। कुछ अधिकारियों ने भी इसमें भाजपा के एजेंट और कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। कहीं ईवीएम खराब हुई, कहीं वैध दस्तावेज दिखाने के बावजूद मतदान नहीं करने दिया गया।

पुलिस ने मतदाताओं को डराने-धमकाने का काम किया। खासकर वर्ग विशेष के मतदाताओं के साथ अमर्यादित व आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। कैराना, पीलीभीत, सहारनपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर आदि लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा और उसके दबंगों ने जमकर धांधली की, जिसकी शिकायतें सपा द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों से तत्काल की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें