फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अयोध्या में बोले सीएम योगी- जब भी कांग्रेस और सपा मिलते हैं तो अपशकुन होता है

Fri, 17 May 2024 04:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन ने एलान किया है कि जब इनकी सरकार बनेगी तो यह जनता के ऊपर जजिया कर लगाएंगे। जो संपत्ति है, उसको ये जब्त कर लेंगे लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
अयोध्या के अमानीगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के अमानीगंज के मैदान में  भाजपा की मिल्कीपुर और रुदौली विधानसभा क्षेत्र की संयुक्त जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ी। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस और सपा मिलते हैं तो कुछ कुछ न अपशकुन होता है। आप लोग होशियार रहिए, यह लोग अपशकुन करने आए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को खून चूसवा की संज्ञा देते हुए कहा कि इनके गठबंधन ने एलान किया है कि जब इनकी सरकार बनेगी तो यह जनता के ऊपर जजिया कर लगाएंगे। जो संपत्ति है, उसको ये जब्त कर लेंगे और फिर अपनी पार्टी के कुछ गुंडे और मवालियों को बांट देंगे लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी में बोले पीएम मोदी: सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए मनोज पांडेय, कई ब्लॉक प्रमुख भी हुए भाजपाई


उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को हड़पना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा कभी नहीं होने देंगे। इस देश में धर्म के नाम पर आरक्षण का सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें