फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव रेल हादसे पर बोले एडीजी- आतंकी हाथ नहीं, रेलवे की लापरवाही की होगी जांच

Sun, 21 May 2017 07:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पटरी से उतरी लोक मान्य एक्सप्रेस
विज्ञापन
उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रविवार को मुंबई से लखनऊ आ रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है क‌ि इसमें 10 डिब्बे थर्ड एसी कोच के थे। 
विज्ञापन

इस हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना दोपहर 1 बजे के आसपास हुई। लखनऊ से रिलीफ ट्रेन भेजी जा चुकी है वहीं जीएम नार्थ रेलवे और और डीआरएम लखनऊ दु्र्घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं एटीएस एसएसपी उमेश श्रीवास्तव और डीएसपी मनीष सोनकर भी घनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। घटनास्थल का मुआयना कर लौटे एडीजी रेलवे ने कहा क‌ि प्रथम दृष्टया आतंकी गत‌िव‌‌िध‌ि नहीं द‌िखाई दे रही है। रेलवे कर्मचार‌ियों की लापरवाही की जांच होगी।
विज्ञापन


रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं
लखनऊ हेल्पलाइन नंबर
बीएसएनएल- 0522-2234607
सीयूजी- 9794830975
रेलवे- 38363
लखनऊ जंक्शन- 0522-02635639

ये ट्रेने प्रभाव‌ित
14124 इंटरसिटी एक्सप्रेस के ल‌िए निरस्त
14123 पीबीएच-सीएनबी एक्सप्रेस निरस्त
24228 वरुणा एक्सप्रेस आज के लिए निरस्त
24227 बीएसबी-सीएनबी एक्सप्रेस निरस्त
12876 नई दिल्ली-पुरी का रूट बदला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें