फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टॉयलेट साफ नहीं करोगे तो नौकरी से हाथ धो बैठोगे’

Fri, 02 Jan 2015 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के 17 वार्ड ब्वॉय को टॉयलेट साफ करने की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल के सीएमएस के इस फरमान के बाद कर्मचारियों ने विरोध करते हुए काम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने चेतावनी दी कि जो वार्ड ब्वॉय टॉयलेट साफ नहीं करेगा, वो नौकरी से हाथ धो बैठेगा। वार्ड ब्वॉय का कहना है कि उन्हें मरीजों की मदद के लिए रखा गया है, वे साफ-सफाई का काम किसी हालत में नहीं करेंगे।

उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन उन्हें निकाल कर अपने लोगों को भर्ती करना चाहता है। आशियाना स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के वार्ड ब्वॉय को शौचालय साफ करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के इस नए आदेश के बाद संविदा पर तैनात 17 वार्ड ब्वॉय ने मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति ओपीडी और वार्ड में आने वाले मरीजों की देखरेख और मरहम पट्टी के लिए हुई थी।

आरोप है कि अस्पताल के अधिकारी अपने नए फरमान के माध्यम से उनको नौकरी से निकालकर अपने चहेतों को नौकरी पर रखना चाहते हैं। वहीं, इस मामले में अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि संविदा पर तैनात कर्मियों का कोई काम निर्धारित नहीं होता है।
विज्ञापन


हमको मल्टीपर्पज कर्मचारी चाहिए और जो भी काम उन्हें दिया जाएगा, वो करना होगा। सभी आरोप गलत हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें