फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 80 सीटों पर NDA की जीत के लिए रालोद ने बनाया प्लान, बाहरियों की RLD में एंट्री से पहले करना होगा ये काम

Sun, 10 Mar 2024 10:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा क जिला स्तर पर समन्वयक को टीम बनेगी। रालोद एनडीए के साथ मिलकर प्रदेश की 80 सीटों पर जीत दिलाएगा। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के लिए पीएम का आभार जताया। 
विज्ञापन
lok sabha elections - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि प्रदेश कार्यसमिति ने दो सीट पर पार्टी प्रत्याशी व अन्य सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का प्रस्ताव पास किया है। हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिले-जिले में एनडीए के प्रत्याशी के साथ हर कदम पर साथ रहेंगे।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बीजेपी में प्रदेश स्तर पर समन्वय के लिए हमारे व उनके प्रदेश अध्यक्ष और जिलास्तर पर दोनों दलों के जिलाध्यक्ष समन्वय करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर पीएम मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पास किया है।

उन्होंने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता और किसान इस निर्णय से खुश है। इसलिए वह पूरी तन्मयता से एनडीए प्रत्याशी को जिताने के लिए काम करेगा। किसानों की समस्या व एमएसपी के सवाल पर त्यागी ने कहा कि किसानों की समस्या के समाधान और एमएसपी के लिए सरकार से बात जारी रहेगी। रालोद किसानों के मुद्दे शुरू से अंत तक उठाता रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एमएलसी की एक सीट पर रालोद चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुरादाबाद ठाकुरद्वारा से पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. बलराम सिंह, फतेहपुर के सपा नेता श्यामलाल पासवान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रानी चौधरी ने जयंत चौधरी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए रालोद का दामन थामा। 

प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे व मनोज चौधरी, राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा व डॉ. सुधाकर पांडेय, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद, पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर आदि उपस्थित थे।
 

कार्यकर्ताओं को पिलाई अनुशासन की घुट्टी
प्रदेश मुख्यालय में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनुशासन की घुट्टी पिलाई। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अब हम सरकार का हिस्सा हैं और हमें अनुशासन में रहकर काम करना है। भाजपा के साथ हुए गठबंधन के बाद बदली परिस्थितियों में भी संयम से काम करना है।

 

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पदाधिकारी सरकार व भाजपा से समन्वय करके आगे बढ़ेंगे। प्रदेश कमेटी की बैठक में तीन बार से ज्यादा अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को पार्टी में शामिल कराने से पहले उसकी पड़ताल करें। सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के पास ले जाने के साथ ही जिला कमेटी को भी इनकी सूचना दें।

 

अभी लोकसभा चुनाव में तन्मयता से लगें और इसके बाद ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम करें। इसमें बड़े नेताओं को बुलाएं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि पार्टी की पहचान कार्यकर्ता से है। उसके व्यवहार, शिष्टाचार से होती है। इसका सभी लोग ध्यान रखें। युवाओं, अच्चे वक्ताओं को पार्टी से जोड़े।

 
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अंकुर सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, अंबुज पटेल, रामवती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, बीएल प्रेमी, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पांडेय, युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक त्यागी, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटेल, आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें