फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के लिए वोट मांगने अमेठी पहुंची सोनिया गांधी, रायबरेली में भी करेंगी प्रचार

Thu, 02 May 2019 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में अपने गढ़ अमेठी व रायबरेली को बचाने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगा रही है। यहां पांचवे चरण में छह मई को मतदान होना है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचीं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सभा को संबोधित कर जनता से राहुल गांधी को वोट करने की अपील की। इसके बाद वह रायबरेली रवाना हो गईं जहां वह कई सभाएं संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


सोनिया गांधी ने अमेठी के खालिसपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बूथ स्तर की तैयारियों का जायजा लिया। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कई दिनों से अमेठी व रायबरेली में जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने अमेठी में काफी वक्त गुजारा क्योंकि यहां पर कांग्रेस को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से तगड़ी चुनौती मिल रही है।

सोनिया गांधी आज रायबरेली में सभाओं को संबोधित कर कांग्रेस को वोट करने की अपील करेंगी। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को यूपी में सिर्फ दो सीटों अमेठी व रायबरेली में ही जीत मिली थी। हालांकि, इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें