फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती ने पदाधिकारियों के साथ बनाई रणनीति, गठबंधन करेगा संयुक्त रैली

Thu, 14 Mar 2019 01:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका खींचा। बैठक में जोन इंचार्ज, जिलाध्यक्ष व प्रभारी शामिल हुए। बैठक में सपा-बसपा व रालोद की संयुक्त रैलियां कराए जाने की योजना बनी। हालांकि, प्रत्याशियों की घोषणा आज नहीं होगी।

विज्ञापन


बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि मायावती की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रत्याशियों का एलान एक-दो दिन में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन में शामिल नहीं है। कांग्रेस को वोट करना अपना वोट बर्बाद करने जैसा है।

वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा कि व सपा-बसपा लोकसभा चुनाव के लिए संयुक्त रैलियां करेंगे। इससे पहले भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार शाम बसपा सुप्रीमो से मुलाकात कर प्रदेश के सियासी हालात पर चर्चा की। उन्होंने चुनाव प्रचार के लिए संयुक्त रैलियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें