शाम 7 बजे तक उत्तर प्रदेश में 53.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।
शाम 6 बजे तक उत्तर प्रदेश में 51.06 प्रतिशत मतदान हुआ है।
किन्नर अखाड़ा प्रयाग की पीठाधीश्वर मोना मां ने मतदान किया।
उत्तर-प्रदेश में शाम 5 बजे तक 50.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रतापगढ़ जिले में पांच विधानसभा में 5:00 बजे तक मतदान
-विश्वनाथगंज विधानसभा - 49%
-पट्टी विधानसभा -52. 26 %
-रानीगंज विधानसभा 50. 12%
-प्रतापगढ़ विधानसभा -51. 5%
-रामपुर खास विधानसभा- 51. 00%
कुल मतदान प्रतिशत -50. 8%
कादीपुर में वरुण गांधी ने बुजुर्ग महिला को वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पहुंचाया।
दोपहर तीन बजे तक पूरे उत्तर प्रदेश में 40.86 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बस्ती में 3 बजे तक कुल मतदान- 46.24
विधानसभा क्षेत्रवार मतदान
सदर 48.65
हर्रैया 44.83
कप्तानगंज 46
रुधौली 45.57
महादेवा 46.32
प्रतापगढ़ जिले में 1:00 बजे तक मतदान
विश्वनाथगंज विधानसभा - 34. 18%
पट्टी विधानसभा - 34. 45 %
रानीगंज विधानसभा-39. 00 %
प्रतापगढ़ विधानसभा - 35. 5%
रामपुर खास विधानसभा-31. % %
कुल मतदान प्रतिशत -34. 81%
सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यहां एक मतदाता ने वोट करते हुए वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगा दिया जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। मामले की जांच की जा रही है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में ईवीएम खराबी की शिकायत की है। चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा गया है कि आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में हो रहे मतदान में बड़ी संख्या में ईवीएम गड़बड़ी सामने आ रही है। पीठासीन अधिकारियों की मनमानी और भाजपा नेताओं की दबंगई पर तत्काल कार्रवाई कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में मारपीट का मामला सामने आया है। कार्यकर्ताओं ने एक पुलिसकर्मी पर पार्टी के झंडे से जूता पोछने का आरोप लगाया है। जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के अकबरपुर बूथ के पास एक मकान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ था। एक पुलिसकर्मी उस झंडे को उतारने के लिए छत पर चढ़ा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से नोक झोंक कर ली और मार पीटा करने लगे। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर मामले को शांत कराई। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी का झंडा उतारने के बाद पुलिसकर्मी ने झंडे से अपने जूते को साफ किया। जिस पुलिस कर्मी ने झंडा उतारा था उसे वहां से हटा दिया गया। वहीं, सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
प्रतापगढ़ की पांचों विधानसभा में मतदान प्रतिशत
विश्वनाथगंज विधानसभा -21. 51%
पट्टी विधानसभा - 21. 80 %
रानीगंज विधानसभा- 27. 32%
प्रतापगढ़ विधानसभा - 23%
रामपुर खास विधानसभा- 22%
कुल मतदान प्रतिशत -23. 05%
प्रतापगढ़ के सांडवा चंडिका विकासखंड के खजूरी गांव में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। आरोप है कि सई नदी पर शासन द्वारा पुल स्वीकृत किया गया था, उनका आरोप है कि उक्त पुल लठवत घाट पर ना बन के खजूरी घाट पर बन रहा है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया था। करीब महीना भर पहले धरना प्रदर्शन किया था। चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की थी, आज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा करते हुए मतदान बूथ पर मतदान ना करने का निर्णय लिया। उन्हें समझाने प्रशासन तथा पुलिस के लोग पहुंचे लेकिन खबर लिखे जाने तक वोटिंग शूरू नहीं हुई थी।
वाराणसी क्षेत्र में आने वाले पिंडरा के असबालपुर में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रधानपति को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नही तो वोट नहीं। उधर, भदोही के सिंहपुर गांव में तमाम लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब पाया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जातीय आधार पर नाम कटवाया गया है।
जौनपुर की लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह ने मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की।
आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा सीट पर खड़े कांग्रेस के प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर मतदान करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बूथ का जायजा लिया।
संसदीय क्षेत्र भदोही में सुबह 9 बजे तक 8.8 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, लालगंज लोकसभा क्षेत्र में नौ बजे तक 11.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.02 % वोट पड़े हैं। वहीं, जौनपुर की लोकसभा सीट पर 9 बजे तक 10.24 % मतदान हुआ है। वहीं, जौनपुर की मछलीशहर की सीट पर 9.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भदोही के उमरी गांव में मतदान केंद्र पर धूप से बचाव के इंतजाम न होने के कारण बवाल हो गया। कुछ लोगों ने शिकायत की तो एक दरोगा ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज लोगों ने दरोगा को दौड़ा लिया। साथ ही बोलेरो में तोड़फोड़ की। इससे हंगामा हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डीपीआरओ को निर्देश देकर छाया की व्यवस्था करा दी गई।
बस्ती और आजमगढ़ मंडल की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशीनगर और देवारिया में जनसभा आज। पांच लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी बुलाए गए हैं। गोरखपुर से रवि किशन, कुशीनगर से विजय दुबे, महराजगंज से पंकज चौधरी, देवारिया से रमापति राम और कमलेश पासवान भी बुलाए गए।
प्रतापगढ़ जिले में 9 बजे तक मतदान फीसदी
विश्वनाथगंज विधानसभा -10. 56%
पट्टी विधानसभा - 9. 32 %
रानीगंज विधानसभा- 10. 57%
प्रतापगढ़ विधानसभा - 11%
रामपुर खास विधानसभा- 12%
कुल मतदान प्रतिशत -10. 65
गोरखपुर के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र भनवापुर ब्लॉक के जहदा मुस्तहकम में ईवीएम मशीन खराब होने से 8 बजकर 35 मिनट तक एक भी वोट नहीं पड़ा। लोटन क्षेत्र के धंधरा में ईवीएम खराब होने से काफी समय तक लोग परेशान रहे।
संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र के गोरयाघाट के वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। लोग गांव का सम्पर्क मार्ग 27 साल बाद भी पक्का नहीं होने से नाराज हैं। इस बूथ पर लगभग 800 वोट है, जिसमें से अब तक केवल 5 वोट गांव के धनुषधारी पांडेय के परिवार ने डाले है। ग्रामीण वोट डालने वाले परिवार से भी नाराज बताए जा रहे हैं। एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार ने बताया कि वे खुद मौके पर जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी की गठबंधन के उम्मीदवार सोनू सिंह से बहस हो गई। मेनका गांधी ने सोनू के समर्थकों पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया था। सोनू सिंह के पैतृक गांव मायंग में यह बहस हुई।
सुल्तानपुर में बीजेपी समर्थक और गठबंधन समर्थक हुए आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।गाड़ी के शीशे भी टूट गए। जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं बीजेपी समर्थक शिवकुमार सिंह पर हमला हुआ है। गठबंधन प्रत्याशी के समर्थको ने घटना को अंजाम दिया है। बल्दीराय के एक गांव में पैसे बांटने को लेकर यह विवाद हुआ। बल्दीराय के बहुरावा बाजार में यह घटना हुई।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज में डाला वोट।
वहीं, जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सटवा पोलिंग बूथ संख्या 210 पर अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया है। इस पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 7 बजे पोलिंग शुरू होने का समय निर्धारित है। जब वह समय से मतदान करने पहुंचे तो मतदान कर्मियों ने कहा कि अभी मतदान नही शुरू किया गया है अभी आधा घंटा लगेगा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस तरह की बदइंतजामी से लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान प्रभावित होता है।
वहीं, जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सटवा पोलिंग बूथ संख्या 210 पर अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया है। इस पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 7 बजे पोलिंग शुरू होने का समय निर्धारित है। जब वह समय से मतदान करने पहुंचे तो मतदान कर्मियों ने कहा कि अभी मतदान नही शुरू किया गया है अभी आधा घंटा लगेगा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस तरह की बदइंतजामी से लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान प्रभावित होता है।
आज़मगढ़ के बिंद्रा बाजार पोलिंग बूथ तीन पर वोट डालकर निकले युवा ने सबसे वोट डालने की अपील की। वहीं, निज़ामाबाद में परिवार के साथ मतदान करने आई बुजुर्ग मां ने भी स्याही लगी उंगली दिखा कर मतदान करने की खुशी का इजहार किया। सरायमीर में बीमार होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग करने में दंपति भी पीछे नहीं रहे।
जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र 73 के बरसठी विकास खंड के बूथ संख्या 282 पर मतदाता उमाशंकर सिंह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अपने बड़े भाई की चिता को जलाकर सीधे अपने मतदान केंद्र अपना मत देने पहुंचा। मतदान केंद्र पर उपस्थित मतदाताओ ने उमाशंकर सिंह के लोकतंत्र के प्रति जज्बे को देखकर सलाम किया।
जौनपुर के मुफ्तीगंज विकासखंड के पसेवां गांव के बूथ पर इस परिवार ने सबसे पहले मतदान किया और मतदान करने की खुशी कुछ इस तरह जाहिर की।
प्रतापगढ़ जिले की 5 विधानसभाओ में प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए मतदान जारी है। शुरुआती दौर में ही ईवीएम जगह-जगह खराब होने की जानकारी मिली। इसके चलते जिसकी वजह से मतदान बाधित हुआ। पूर्व राज्यसभा सदस्य व कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी को नजर बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 8 अन्य लोगों को भी नजरबंद किया गया है।
पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने पत्नी के साथ मतदान किया। ईवीएम की खराबी पर लगातार अफसरों की नजर बनी हुई है। वहीं कई बूथों पर मतदान शुरू न होने के कारण मतदाताओं की कतारें मतदान केंद्रों पर लगी हुई हैं। धूप से बचने के लिए सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिली हैं।
फूलपुर के मैलहन बूथ संख्या 35 की वोटिंग मशीन में खराबी आ गई। 8 बजे तक भी मतदान शुरू नहीं हो पाया। फूलपुर के गोतावा गांव फिर प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 173 की भी मशीन खराब हो गई, अभी तक नहीं बदली गई। फूलपुर के कुतुबपुर पोलिंग बूथ पर की मशीन भी खराब।
प्रयागराज के बघाम्भरी मठ के बूथ नम्बर 365 की ईवीएम मशीन खराब होने के बाद आधा घंटा से लाइन में लगकर इंताजर कर रहे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र बिना मतदान किए वापस लौट गए। वहीं पंत संस्थान के बूथ नम्बर 278 और 275 कि ईवीएम खराब होने से आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। सरायशंकर गांव के बूथ पर ईवीम मशीन खराब हुई। कांग्रेस नेता जीसान अहमद ने वोटिंग रुकवाया।
पूर्वांचल के तीन जिलों के पांच संसदीय सीटों के लिए आज को वोट डाले जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आजमगढ़ लालगंज, जौनपुर, मछली शहर और भदोही सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीट के लिए सुबह 7 बजे सभी पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान को लेकर केंद्रों पर उत्साह देखा जा रहा है। धूप के मद्देनजर केंद्रों पर अभी से ही लाइन लग गई है। लाइन में खड़े लोग वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अभी कहीं से मतदान प्रभावित होने की सूचनाएं नहीं मिली हैं। मतदान शुरू करने से पहले सभी केंद्रों पर मांक पोलिंग की गई। माइक्रो ऑब्जर्वर के निर्देशन में माक पोलिंग होने के बाद मतदान शुरू कराया गया।
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सटवा पोलिंग बूथ संख्या 210 पर अभी तक मतदान नहीं शुरू हो पाया है। इस पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुभाष पांडेय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 7 बजे पोलिंग शुरू होने का समय निर्धारित है। जब वह समय से मतदान करने पहुंचे तो मतदान कर्मियों ने कहा कि अभी मतदान नही शुरू किया गया है अभी आधा घंटा लगेगा। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस तरह की बदइंतजामी से लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान प्रभावित होता है।
वहीं, जौनपुर के सिरकोनी विकासखंड के नथनपुर प्राइमरी पाठशाला के बूथ संख्या 203 की मशीन सुबह से नहीं चल रही हैं। मशीन खराब है मुस्लिम महिलाएं रोजा के बाद वोट देने के इंतजार में स्कूल के सामने बैठी हैं।पीठासीन अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। दूसरी मशीन आ रही। उधर, केराकत विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अमरा पर बूथ संख्या 24 पर ईवीएम मशीन बिगड़ी हैं। अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ।
आजमगढ़ के मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी बूथ संख्या 2 पर ईवीएम मशीन बिगड़ी अभी तक मतदान नहीं शुरू हो सका। ईवीएम बदलने के लिए बातचीत की जा रही है। वहीं, वाराणसी के बड़ागांव ब्लाक के करमपुर गांव स्थित बूथ संख्या 327 पर मशीन में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते मतदान कार्य शुरू नहीं हो पाया है। मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंचे हैं।
भदोही के विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर और और भुड़की बूथों पर वीवीपीएटी खराब पाई गई है। मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर विभूति नारायण इंटर कॉलेज बूथ पर पहुंच कर जांच पड़ताल करा रही हैं। उधर, भदोही के घोसिया स्थित बूथ पर सुबह 6 बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 14 संसदीय सीटों के लिए मतदान जारी है। कुल 2.57 करोड़ मतदाता 177 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 14 सीटों के लिए 16 जिलों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है।
छठें चरण में जिन सीटों के लिए मतदान होना है उनमें उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही शामिल हैं।