बसपा में शामिल हुए जेडीएस नेता दानिश अली
- फोटो : अमर उजाला/ANI
अभी तक जनता दल (सेक्युलर) के महासचिव रहे दानिश अली शनिवार को बसपा में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दानिश अली ने कहा कि यूपी की जेडी (एस) का आधार नहीं है। मैंने प्रदेश में कांग्रेस व जेडी (एस) गठबंधन के लिए काफी कोशिश की लेकिन असफल रहा।
उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। ऐसे में जरूरी है कि मजबूत नेताओं के साथ मिलकर भाजपा का सामना किया जाए। बसपा में मायावती मुझे जो भी जिम्मेदारियां देंगी। मैं उन्हें पूरा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं बसपा में एच डी देवेगौड़ा का आशीर्वाद और अनुमति लेकर आया हूं।