इसके अलावा, राज बब्बर ने बताया कि हम जन अधिकारी पार्टी (जेएपी) के साथ सात सीटों पर समझौता कर चुके हैं। इनमें से पांच पर जेएपी व दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान 'मैं भी चौकीदार' पर कहा कि बचपन में आपने एक कहानी सुनी होगी कि एक सीधा-सादा बच्चा होता है उसके हाथ में एक चॉकलेट होती है। तभी शरारती बच्चा आता है और कहता है कि वो देखो... ऊपर क्या है देखो...। और चॉकलेट छीन कर ले जाता था। उन्होंने कहा कि ठीक इसी तरह यह एक सच है कि राफेल का चौकीदार चोर है।