फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का यूपी में बड़ा एलान, सपा, बसपा और रालोद के लिए सात सीटें छोड़ी, बताई नई रणनीति

Sun, 17 Mar 2019 03:23 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में महागठबंधन में जगह न मिलने से लगातार अपनी रणनीति बदल रही कांग्रेस ने रविवार को एक और एलान किया है। कांग्रेस ने सपा-बसपा व रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ दी हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं। जिनमें मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे।

राज बब्बर ने कहा कि हमने गोंडा व पीलीभीत सीटें अपना दल (कृष्णा पटेल) को देने का फैसला किया है।
 


राज बब्बर ने ये भी बताया कि हमने गठबंधन के लिए महान दल से भी बात की थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी सीटें देंगे वह हमसे सहमत होंगे। वह विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में वह हमारे (कांग्रेस) सिंबल पर लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

जन अधिकारी पार्टी के साथ सात सीटों पर हुआ समझौता

इसके अलावा, राज बब्बर ने बताया कि हम जन अधिकारी पार्टी (जेएपी) के साथ सात सीटों पर समझौता कर चुके हैं। इनमें से पांच पर जेएपी व दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।
 
विज्ञापन

कांग्रेस का यूपी में बड़ा एलान, सपा, बसपा और रालोद के लिए सात सीटें छोड़ी, बताई नई रणनीति

राज बब्बर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अभियान 'मैं भी चौकीदार' पर कहा कि बचपन में आपने एक कहानी सुनी होगी कि एक सीधा-सादा बच्चा होता है उसके हाथ में एक चॉकलेट होती है। तभी शरारती बच्चा आता है और कहता है कि वो देखो... ऊपर क्या है देखो...। और चॉकलेट छीन कर ले जाता था। उन्होंने कहा कि ठीक इसी तरह यह एक सच है कि राफेल का चौकीदार चोर है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें