फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव आयोग को दिया जवाब, अब बरतेंगे एहतियात

Sat, 13 Apr 2019 09:48 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग के कारण नोटिस का जवाब भेज दिया है। योगी ने कहा, उनकी मंशा गलत नहीं थी। वह भविष्य में इस तरह के बयान देने में एहतियात बरतेंगे। 

विज्ञापन


योगी ने जवाब लखनऊ में मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा जबकि मायावती ने अपना जवाब चुनाव आयोग को भेजा है। सीएम ने कहा, वह आयोग के बयान को लेकर आपत्ति और दिए नोटिस के आधार पर विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में सावधानी बरतेंगे और ऐसे बयानों से बचेंगे।

योगी के जवाब के बाद अब आयोग को तय करना है कि वह योगी पर क्या कार्रवाई करता है। योगी ने मेरठ की एक चुनावी रैली में कहा था कि यदि सपा, बसपा और उनके गठबंधन को अली पर भरोसा है तो उन्हें बजरंग बली पर भरोसा है।
विज्ञापन


वहीं, आयोग ने मायावती को देवबंद में मुस्लिमों को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के पक्ष में मतदान करने संबंधी बयान को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने उनके बयान को आचार संहिता का उल्लंघन माना था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें