सवाल- विपक्ष पीएम पर लगातार हमलावर है। इसका कितना असर देख रहे हैं?
जवाब- पीएम मोदी के भय से अखिलेश और मायावती ने आधी-आधी सीटों पर लड़ने का फैसला किया। अब इन्हें लग रहा है कि इससे कोई फायदा होने वाला नहीं तो आत्मग्लानि में बौखलाकर अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।
सवाल- भदोही में भाजपा उम्मीदवार ने एक जाति विशेष के खिलाफ बयान दिया है जिसे लेकर नाराजगी है?
जवाब- मैंने उम्मीदवार से बात की है। उन्होंने क्षमा मांगते हुए सफाई दी है। उनका कहना है कि ये वीडियो पुराना है।
सवाल- चुनाव में सरकार और संगठन से नाराजगी का असर भी दिख रहा है। कार्यकर्ता कहते हैं कि उनकी सुनवाई नहीं होती?
जवाब- कहीं कोई नाराजगी नहीं है। यह पहला चुनाव है जो प्रधानमंत्री चुनने के लिए हो रहा है। सभी एकजुट होकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जुटे हैं।