फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया पर विवादित टिप्पणी: अखिलेश ने किया आजम खान का बचाव , 'छोटी बहू' ने चलाए जुबानी तीर

Tue, 16 Apr 2019 11:15 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर की गई टिप्पणी को लेकर घमासान जारी है। अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान का बचाव किया है। वहीं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने आजम खान पर जुबानी तीर चलाए। 
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को मुरादाबाद एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कद्दावर नेता आजम खान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आजम खान का बयान गलत संदर्भ में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आजम खान साहब ने कहा था कि कुछ लोग आरएसएस के कपड़े पहने रहते हैं।

अखिलेश ने आगे कहा कि उन्होंने किसी और के बारे में ऐसा कहा था। हम समाजवादी लोग कभी भी किसी भी महिला के प्रति और बेटियों के प्रति किसी भी प्रकार की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं, इस दौरान अखिलेश यादव ने मीडिया पर भी सवाल उठाए। 
विज्ञापन

 
वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आजम खान वरिष्ठ नेता हैं, मैं उनका सम्मान करती हूं, उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा बयान क्यों दिया?।

इस दौरान अपर्णा ने आजम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की, उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले शख्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वो कोई भी हो। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें