फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हारी सीटें जीतने को BJP लाभार्थियों को बनाएगी हथियार, पांच-सात बूथों का क्लस्टर बनाकर एक प्रभारी नियुक्त

Mon, 21 Aug 2023 09:43 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश में दस लोकसभा सीटें बसपा के पास हैं। तीन सीटों पर सपा और मात्र एक सीट पर कांग्रेस काबिज है। पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर भी जीत हासिल करने के लिए दो वर्ष पहले से तैयारी शुरू की थी। 14 सीटों को तीन क्लस्टर में बांट कर प्रत्येक क्लस्टर पर एक केंद्रीय मंत्री को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश में विपक्ष के कब्जे वाली लोकसभा सीटों पर 2024 में जीत हासिल करने के लिए लाभार्थियों को माध्यम बनाएगी। पार्टी ने ऐसी हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर केंद्र सरकार की 11 योजनाओं के प्रत्येक लाभार्थियों से संपर्क और समन्वय कर उनका मत एवं समर्थन हासिल करने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


प्रदेश में दस लोकसभा सीटें बसपा के पास हैं। तीन सीटों पर सपा और मात्र एक सीट पर कांग्रेस काबिज है। पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर भी जीत हासिल करने के लिए दो वर्ष पहले से तैयारी शुरू की थी। 14 सीटों को तीन क्लस्टर में बांट कर प्रत्येक क्लस्टर पर एक केंद्रीय मंत्री को प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

प्रत्येक क्लस्टर में दो चरण के संगठनात्मक कार्यक्रम हो चुके हैं। अब तीसरे चरण में पार्टी ने लाभार्थियों से संपर्क को प्रमुख एजेंडा बनाया है। रणनीति के तहत पार्टी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में पांच से सात बूथों पर एक प्रभारी बनाया है। 
विज्ञापन


उन्हें पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन वितरण योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों की सूची सौंपी गई है। प्रभारी और उनके नेतृत्व में बूथ कमेटी को इन लाभार्थियों से लगातार संपर्क और समन्वय कर बताना है कि इन योजनाओं का लाभ जारी रखने के लिए 2024 में भी मोदी सरकार बनना आवश्यक है।
Trending Videos

पार्टी सूत्रों ने बताया कि आगामी दिनों में इन सीटों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य नेताओं के दौरे होंगे। उसके बाद इन सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां भी कराई जाएंगी। इन सीटों पर चुनावी तैयारी के लिए 28 अगस्त को लखनऊ में बैठक होगी। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता बढ़ाने का अभियान शुरू करेगी भाजपा
लोकसभा चुनाव 2024 में मिशन 80 का लक्ष्य पूरा करने के लिए भाजपा सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदाता बढ़ाने के लिए अभियान चलाएगी। अभियान में भाजपा और आरएसएस की विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएंगे। अभियान के लिए 22 अगस्त को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सभी जिलाध्यक्षों की बैठक का आयोजन रखा गया है।

 

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने के साथ कुल मतदान का 60 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के नेतृत्व का मानना है कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मतदाताओं की संख्या बढ़ाना आवश्यक है। आगामी दिनों में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। 

 

पार्टी के बूथ कमेटी के सदस्य मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ के साथ क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ाने का काम करेंगे। वहीं मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने के बाद उस क्षेत्र में निवास नहीं करने वाले मतदाताओं के नाम हटवाने की कार्रवाई भी करेंगे। 
 
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाली बैठक में जिलाध्यक्षों को अभियान की संचालन प्रक्रिया बताने के साथ अधिक से अधिक मतदाता बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। खासतौर पर युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के बाद उनसे लगातार संपर्क कर उनका मत एवं समर्थन हासिल करने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें