फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : दूसरे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच 8 सीटों पर मतदान आज

Thu, 18 Apr 2019 12:15 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ

सार

  • 85 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, 
  • स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए तैनात किए गए सशस्त्र जवान
  • 1346 सेक्टर, 187 जोनल और 617 स्टैटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी 
विज्ञापन
voting - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में होने वाले मतदान में 1.41 करोड़ वोटर 85 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आयोग के प्रेक्षकों के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान पर नजर रखेंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार शाम तक मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त फोर्स के तौर पर अर्द्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। 
विज्ञापन

1121 बूथों पर डिजिटल कैमरे और 781 केंद्रों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। 1614 बूथों की वेब कास्टिंग की जाएगी। वोटिंग के लिए 19,367 ईवीएम बैलेट यूनिट, 19,348 कंट्रोल यूनिट और 20,527 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के साथ ही निगरानी के लिए 1346 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 187 जोनल मजिस्ट्रेट और 617 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

 8 सामान्य प्रेक्षक, 4 पुलिस प्रेक्षक, 8 व्यय प्रेक्षक और 41 सहायक व्यय प्रेक्षक भी पूरे समय मुस्तैद रहेंगे। इनके अतिरिक्त 1598 माइक्रो प्रेक्षक, एमसीसी टीम, स्टेटिक्स सर्विलांस टीम और फ्लाइंग स्क्वायड टीमें भी तैनात की गईं हैं।

10 जिलों में आज अवकाश रहेगा 

सीईओ ने बताया कि जिन आठ सीटों पर मतदान होना है उनसे संबंधित दस जिलों में बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे सरकारी कार्यालय, कारखाने, वाणिज्यिक अधिष्ठान और दुकानें बंद रहेंगी।

पिछले चुनाव में इन सीटों के नतीजे
2014 में हुए चुनाव में इन सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई थी। इन सभी 8 सीटों पर सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन

1.41 करोड़ वोटर, 85 प्रत्याशी

  • कुल प्रत्याशी    85
  • महिला प्रत्याशी    10
  • कुल मतदाता    1.41 करोड़
  • पुरुष मतदाता    76.36 लाख
  • महिला मतदाता- 65.56 लाख
  • मतदान केंद    8751
  • मतदेय स्थल    16163
  • क्रिटिकल मतदेय स्थल    3314
  • ईवीएम    27530
  • सर्वाधिक मतदाता    आगरा सीट (1934850)
  • सबसे कम मतदाता    नगीना सीट (1584111)
  • सर्वाधिक प्रत्याशी    15 (फतेहपुर सीकरी)
  • सबसे कम प्रत्याशी    7 (नगीना)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें