फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या : वेदांती ने भाजपा पर किया बड़ा हमला, कहा- पार्टी ने राम से किया किनारा

Mon, 01 Apr 2019 08:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला अयोध्या
विज्ञापन
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती अचानक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व पर हमलावर हो गये। कहा कि जिन-जिन लोगों ने भाजपा को जिंदा किया, खड़ा किया, जन-जन तक पहुंचाया, उन लोगों को गिन-गिन कर किनारे कर दिया गया है। 
विज्ञापन


राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा ने राम से किनारा कर लिया है। आगे आने वाले दिनों में राम का नाम लेने वालों पर भी खतरा हो जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या न आने पर जमकर निशाना साधा। 


विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वेदांती ने कहा कि जैसे रावण के जमाने में जो राम का नाम लेता था उसे फांसी दे दी जाती है उसी तरह जो राम का नाम लेगा उसको सजा दी जाएगी। देश की जनता को 2019 में क्या निर्णय लेना चाहिए यह वह स्वंय सोचे, तभी देश व समाज का कल्याण होगा।

उन्होंने कहा कि राम के नाम पर भाजपा आई थी और राम के नाम पर भाजपा चली जाएगी। प्रियंका गांधी के अयोध्या आगमन पर कहा कि अयोध्या जो भी आएगा संत उसका स्वागत करेंगे। 

कहा कि प्रियंका गांधी ने अयोध्या आकर हनुमानगढ़ी का दर्शन किया, क्या प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी अयोध्या आए, रामलला का दर्शन किया, सरयू में डुबकी लगाई? कुंभ मेले में जाकर सफाई कर्मियों के चरण धो सकते हैं लेकिन अयोध्या आकर रामलला के चरण धोने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी को नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें