फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने किया भाजपा पर हमला, बोलीं- ऐसा गैर जिम्मेदार प्रधानमंत्री देश ने कभी नहीं देखा

Tue, 23 Apr 2019 12:58 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद सोनिया गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यदायित्व बोध तो उसी दिन देख लिया था, जब उन्होंने कहा था कि हमारा क्या है हम तो अपना झोला उठाकर चल देंगे। 
विज्ञापन


ऐसा गैर जिम्मेदार प्रधानमंत्री तो पहले कभी देश ने नहीं देखा। सब कुछ बर्बाद कर देने के बाद पल्ला झटक लेने वालों से मैं कहना चाहती हूं कि कांग्रेस का एक-एक व्यक्ति भारत के बुनियादी वसूलों की रक्षा के लिए तब तक लड़ता रहेगा, जब तब उसकी सांस चल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि चुनाव तो कई बार हुए हैं, लेकिन इस बार का चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है।

इस बार देश में संविधान को नष्ट करने वालों का राज रहेगा या फिर संविधान के सम्मान को कायम रखने वालों का। इस बार तय होना है कि हमारे समाज को तहस नहस करने में लगे लोग शासन करते रहेंगे। सभी दिशा में ले जाने वाले लोग बागडोर संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि चाहे अच्छा वक्त रहा हो या फिर बुरा। हमेशा आप सब पूरे दिलों जान से मेरे साथ खड़े रहे हैं। मेरा साथ दिया है। मुझे ताकत दी। मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाया है। इस पारिवारिक रिश्ते की वजह से आपके त्याग और समर्पण को मेरे लिए शब्दों में व्यक्त करना बहुत मुश्किल है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को नष्ट करना चाहती है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में कांग्रेस ने बहुत विकास कराया है, जो आपके सामने है। इसमें रेल कोच फैक्टरी, अंडरपास, इंजीनियरिंग कालेज, एम्स, नेशनल हाईवे का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने विकास में रोड़े अटकाए हैं।
विज्ञापन

सोनिया प्रतिनिधि मंडलों से मिलेंगी, प्रियंका जाएंगी गौरीगंज

दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका गांधी मंगलवार को भी विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगी। सोनिया गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी और शाम को चार बजे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए फुरसतगंज एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। 

उधर, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सुबह नौ बजे गौरीगंज के लिए रवाना होंगी। वे गौरीगंज गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करेंगी। शाम को फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से मां और बेटी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें