सभा को संबोधित करती स्मृति ईरानी
- फोटो : अमर उजाला
अमेठी में स्मृति ईरानी ने विजय संकल्प ओबीसी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2019 को चुनाव अमेठी की आजादी का चुनाव है। आजाद हो अमेठी लापता सांसद के चंगुल से।
इससे पहले अमेठी दौरे पर आईं स्मृति ईरानी ने दूसरा दिन की शुरुआत गौरीगंज विश्रामगृह से क्षेत्रीय भम्रण कर की। इसके बाद वे न्यायपंचायत स्तर पर बीजेपी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगी।
गौरीगंज लोगों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तिलोई के लिये रवाना हो गई। तिलोई में वे राजभवन पहुंची स्मृति ईरानी विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह से मिलने उनके घर भी गईं लेकिन वे नहीं मिले। तो वे विधायक से मिले बिना ही चली गईं। बताया जा रहा है कि विधायक नाराज चल रहे हैं जिन्हें मनाने केंद्रीय मंत्री गई थीं।
इसके अलावा वे विभिन्न पदाधिकारियों के घर गईं और उनके मुलाकात की। स्मृति ईरानी तिलोई से बीएचईएल, जगदीशपुर ,रानीगंज होते हुए हलियापुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। जहां वे कई लोगों से मुलाकात करेंगी।
इसके बाद वे जायस में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में शिरकत करेंगी। इसके बाद स्मृति ईरानी अमेठी में संघ की बैठक में शामिल होंगी और वहां से राज्यमंत्री सुरेश पासी के घर जाकर वापस रात में गौरीगंज पहुंचेंगी।
आज के अपने कार्यक्रम के दौरान वे बीजेपी कार्यकर्ताओ से मुलाकात करेंगी और तिलोई विधानसभा के जायस में महासम्मेलन में जाएंगी। इसके साथ ही वे मालिक मोहम्मद जायसी प्रांगण में होने वाले कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।