फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : समाजवादी पार्टी ने घोषित किए चार प्रत्याशियों के नाम, अपर्णा को झटका

Fri, 15 Mar 2019 02:05 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर्णा यादव
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले अपर्णा यादव को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी ने संभल की सीट पर किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने का फैसला किया है। इससे पहले अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि इस सीट पर अपर्णा यादव को टिकट दिया जाएगा, लेकिन गुरुवार को पार्टी ने चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जिसमें उनका नाम शामिल नहीं था।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने जिन चार प्रत्याशियों  के नामों की घोषणा की है, इसमें गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन व संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची के जारी होने के बाद उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें अपर्णा यादव के संभल से लड़ने की बात कही जा रही थी। 

विज्ञापन


इससे पहले अपर्णा यादव ने कहा था कि मुझे संभल से गठबंधन प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाए जाने की अटकलों की जानकारी है, लेकिन अभी इस संबंध में किसी ने मेरी राय नहीं ली है। मैं नेताजी के निर्णय से बंधी हुई हूं और उन्हीं की वजह से आज राजनीति में हूं। वही शुरुआत से मेरे मार्गदर्शक हैं। नेताजी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जो भी फैसला करेंगे, वह मेरे हित में होगा।
विज्ञापन


उधर, सपा सूत्रों का कहना था कि मुलायम सिंह चाहते थे कि अपर्णा चुनाव में हिस्सा लें। इस संबंध में उन्होंने अखिलेश यादव से बात भी की थी। बता दें कि अपर्णा 2017 का विधानसभा चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ी थी, लेकिन वह भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें