फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 77 केंद्रों पर होगी मतगणना, 149 प्रेक्षक तैनात : मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू

Wed, 22 May 2019 05:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मतगणना से एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कल घोषित होने वाले परिणामों का पूरा प्लान साझा किया। 
विज्ञापन


वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रत्येक राउंड के बाद विधानसभा वार और लोकसभा का क्षेत्र वार परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं जो लोकसभा क्षेत्र एक से अधिक जिलों में हैं उनके परिणाम घोषित होने में थोड़ा अधिक समय लगेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 77 केंद्रों पर मतगणना होगी। आगरा उत्तर और निघासन विधानसभा उप चुनाव की भी मतगणना 23 मई को ही होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए 14 टेबल और 1 आरओ टेबल लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट का मिलान करने के लिए 5-5 मतदान केंद्रों का चयन पर्ची के जरिये किया जाएगा।  पोस्टल बैलेट की मतगणना दो अलग-अलग श्रेणी में की जाएगी। सर्विस वोटर्स और मतदान कर्मी व चुनाव के सुरक्षाकर्मी के पोस्टल बैलेट की मतगणना अलग-अलग की जाएगी।  पोस्टल बैलेट के मतों को अंत मे मतगणना में जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए 149 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।  ईवीम और वीवीपैट का मिलान ईवीम की मतगणना पूरी होने के बाद अंत में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें