लोकसभा चुनाव-2019 के दौरान नकदी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी ने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। आलम ये है कि छठे चरण के चुनाव तक ही 189.37 करोड़ नकद, शराब, धातु और मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसमें 46.76 करोड़ रुपये की नकदी शामिल हैं।
आचार संहिता लागू होने के बाद 11 मार्च से 10 मई तक पुलिस एवं आयकर विभाग ने 46.76 करोड़ रुपये नकद और नारकोटिक्स व पुलिस ने 25.81 करोड़ रुपये कीमत का गांजा, स्मैक व चरस जब्त किया है। 71.79 करोड़ का सोना और चांदी पकड़ी गई है।
वहीं, आबकारी विभाग ने 45.01 करोड़ रुपये की 16 लाख 31 हजार 53 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब पकड़ी है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 36.37 करोड़ रुपये जब्त किए गए थे, जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 27 करोड़ 24 लाख 54 हजार 522 रुपये पकड़े गए थे।