फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी आज अमेठी से भरेंगे नामांकन, प्रियंका और सोनिया गांधी भी रहेंगी साथ

Wed, 10 Apr 2019 10:17 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केरल के वायनाड से पर्चा भरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को अमेठी से भी नामांकन दाखिल करेंगे। इसके लिए वे विशेष विमान से सुबह करीब 9:30 बजे अमेठी पहुंचेंगे। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी व मां सोनिया गांधी मौजूद होंगी। 
विज्ञापन



राहुल गांधी पर्चा भरने के पहले एक छोटा रोडशो करेंगे। वे मुंशीगंज-दरपीपुर-के रास्ते होते हुए गौरीगंज नगर में जाएंगे। रोड शो में क्षेत्र के तमाम लोगों के शामिल होने की संभावना बताई जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी वह इस सीट से विजयी रहे थे।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2014 में राहुल गांधी ने अमेठी सीट को बीजेपी की स्मृति ईरानी से एक लाख से ज्यादा वोटों से जीता था। इस साल के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी फिर से उनके सामने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें