फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ अप्रैल को राहुल करेंगे यूपी में तीन रैलियां, प्रियंका और ज्योतिरादित्य भी होंगे साथ

Wed, 03 Apr 2019 07:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)
विज्ञापन

आठ अप्रैल को राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में तीन जगह रौलियां करेंगे। शामली, बिजनौर और सहारनपुर में होने वाली रैलियों में उनके साथ उत्तर प्रदेश पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के प्रभारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी साथ रहेंगे। इस दौरान तीनों रैलियों को तीनों नेता संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि, उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीटों के लिए पहले चारण का मतदान 11 अप्रैल को होगा। इसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपथ, गाजियाबाद और गौतमबुद्वनगर शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक बिजनौर से कार्यक्रम की शुरुआत हो सकती है। यहां पूर्व बीएसपी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके बाद दूसरी रैली सहारनपुर में होगी। यहां इमरान मसूद कांग्रेस के प्रत्याशी हैं, जिन्हें भाजपा के राघव लखन पाल और सपा-बसपा गठबंधन के कैंडिडेट हाजी फजलुर्रहमान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम रैली शामली में होगी, जो कैराना विधानसभा में आता है, यहां हरेंद्र मलिक कांग्रेस के उम्मीदवार हैं, जिनका सामना सांसद तबस्सुम हसन से हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें