यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 11 अप्रैल को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी उनके साथ रहेंगी।
वहीं राहुल गांधी भी 10 अप्रैल को अमेठी से पर्चा दाखिल करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। कहा जा रहा है कि वायनाड के जरिए राहुल केरल के साथ ही दक्षिण के दूसरे प्रदेश जैसे तमिलनाडु व कर्नाटक को भी साधने के फिराक में हैं।