फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण का प्रचार थमा, मतदान कल, 13 सीटों के लिए 152 उम्मीदवार मैदान में

Sun, 28 Apr 2019 12:42 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
voting - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 सीटों पर शनिवार शाम को प्रचार खत्म हो गया। शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर में 29 अप्रैल को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसमें दो करोड़ 38 लाख लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन


इस चरण में 13 सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें उन्नाव से भाजपा के साक्षी महाराज, कानपुर से भाजपा के सत्यदेव पचौरी व कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल, फर्रुखाबाद से कांग्रेस के सलमान खुर्शीद, कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव व भाजपा के सुब्रत पाठक, इटावा से भाजपा के राम शंकर कठेरिया व सपा के कमलेश कठेरिया प्रमुख उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन

चौथे चरण में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 230 कंपनियां और पीएसी की 80 कंपनियां लगाई गई हैं। सूत्रों का कहना है कि इस चरण में पुलिस के सामने सर्वाधिक कठिन चुनौती इटावा में है। 

यहां दो मौजूदा सांसद आमने-सामने हैं। यहां के मौजूदा सांसद अशोक दोहरे भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और इटावा से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं। तो भाजपा ने यहां से आगरा के मौजूदा सांसद राम शंकर कठेरिया को उतारा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें