रायबरेली में कार्यकर्ताओं से मिलतीं प्रियंका गांधी
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक दिवसीय दौरे पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की। सुबह भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम तय समय से लगभग डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ। वे रात लागभग 2 बजे रायबरेली पहुंची और रात में ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रियंका गांधी वाड्रा डेलीगेट से मिलने के बाद रायबरेली की पांच विधानसभा के बूथ कार्यकर्ताओं से मिलकर जमीनी हकीकत परख रही हैं। सबसे पहले सदर विधान सभा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में प्रियंका ऊंचाहार, सरेनी, हरचंदपुर के बाद बछरांवा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियो का जायजा लेंगी। उम्मीद यह है कि प्रियंका की कार्यकर्ता के साथ देर रात तक बैठक चलेगी।